संदेश

Online Application लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) घर बैठे कैसे बनाएं? जानिए पूरी प्रक्रिया।

चित्र
आज के समय में निवास प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। इसकी आवश्यकता सरकारी नौकरी, स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति और राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए पड़ती है। यदि आप भी अपना निवास प्रमाण पत्र घर बैठे बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको इसकी पूरी जानकारी सरल हिंदी भाषा में मिलेगी। इस लेख में हम जानेंगे कि निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) क्या है?, इसे कौन बनवा सकता है, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं? निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) क्या होता है? निवास प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति के किसी राज्य या निर्धारित क्षेत्र में निवास करने की पुष्टि करता है। इसे अंग्रेजी में Residence Certificate या Domicile Certificate कहा जाता है। इस प्रमाण पत्र को संबंधित राज्य के राजस्व विभाग या अधिकृत सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इसे मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र या अधिवास प्रमाण पत्र के नाम से भी जाना जाता है। ध्यान दें कि सामान्य निवास प्रमा...