Aadhaar Card में Mobile Number कैसे Update या Change करें?
नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे कि Aadhaar Card में Mobile Number कैसे Update या Change करें? अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप अपने Aadhaar Card में नया मोबाइल नंबर जोड़ना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां Aadhaar Number और OTP की सहायता से लॉगिन करने के बाद आपको Aadhaar से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आपको Aadhaar Mobile App को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना होगा। ऐप को Play Store से इंस्टॉल करने के बाद Aadhaar Number डालकर OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन प्रक्रिया के दौरान Face Authentication भी किया जा सकता है। ऐप में लॉगिन होने के बाद ऊपर की तरफ दिखाई देने वाली अपनी Profile Photo पर क्लिक करें। इसके बाद “QR and Update Aadhaar” विकल्प पर जाएं। यहां आपको अपने Aadhaar की जानकारी जैसे नाम, फोटो, पता और मोबाइल नंबर आदि दिखाई देंगे। पेज को नीचे स्क्रॉल करने पर आपको “Update Details” का विकल्प दिखाई देगा। इ...